कारखाना निर्माण कार्य तीसरे दिन भी बाधित

Published at :23 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
कारखाना निर्माण कार्य तीसरे दिन भी बाधित

मढ़ौरा : निर्माणाधीन रेल इंजन कारखाना का निर्माण कार्य तीसरे दिन भी बाधित होने पर अनुमंडल प्रशासन, निर्माण कंपनी के अधिकारी एवं किसानों के बीच समस्या समाधान के लिये आहूत बैठक बेनतीजा ही समाप्त हो गया. बुधवार को कारखाना परिसर में स्थानीय रैयतों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय, अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, जेइ […]

विज्ञापन

मढ़ौरा : निर्माणाधीन रेल इंजन कारखाना का निर्माण कार्य तीसरे दिन भी बाधित होने पर अनुमंडल प्रशासन, निर्माण कंपनी के अधिकारी एवं किसानों के बीच समस्या समाधान के लिये आहूत बैठक बेनतीजा ही समाप्त हो गया. बुधवार को कारखाना परिसर में स्थानीय रैयतों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय, अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, जेइ के प्रोजेक्ट मैनेजर केएन झा, एसपीसीएल के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर अनंयो मित्रा ने पहले के ही तरह आश्वासनों पर काम शुरू करने के लिये कहे तो किसान भड़क गये. उन्होंने कहा कि इस बार बिना समस्या समाधान का काम शुरू नहीं किया जायेगा.

हम किसान केवल आश्वासन में ही बार-बार ठगे गये हैं. अबकी बार जब तक पूरी मुआवजा राशि नहीं मिलती है, तबतक काम शुरू नहीं होगा. किसानों के साथ स्थानीय बेरोजगार युवकों ने भी अपनी कामों के लिये आंदोलन में साथ दे रहे है. इनका मांग है कि मिल प्रबंधन बाहरी लोगो को काम दे रहा है, जबकि स्थानीय लोग यहां बेरोजगार पड़े है. इन्हे योग्यता के हिसाब से काम दिया जाये. किसानों एवं स्थानीय बेरोजगार युवकों ने प्रशासन की एक सुनने को तैयार नहीं थे. सभी एक स्वर से कह रहे थे कि हम अपनी मांग पूरी होने तक काम को नहीं होने देंगे. सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगो के विरोध को देख अनुमंडल प्रशासन एवं मिल प्रबंधन को बेनतीजा ही बैठक समाप्त करना पड़ा.

किसान प्रतिनिधियों मे हर्षवर्धन दीक्षित, चंदेश्वर राय, भरदूल महतो, नंद बिहारी, संजय राय सहित दर्जनों लोग थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन