प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करने गयी छात्रा अगवा

Published at :20 Mar 2017 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करने गयी छात्रा अगवा

छपरा(सारण) : शहर के साहेबगंज स्थित मिश्री लाल साह आर्य समाज कन्या हाइस्कूल में प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करने गयी छात्रा का अपहरण कर लिया गया. अपहृत छात्रा इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुई थी और वह अपने विद्यालय में प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करने गयी थी. इसी दौरान उसके गांव के ही […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : शहर के साहेबगंज स्थित मिश्री लाल साह आर्य समाज कन्या हाइस्कूल में प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करने गयी छात्रा का अपहरण कर लिया गया. अपहृत छात्रा इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुई थी और वह अपने विद्यालय में प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करने गयी थी. इसी दौरान उसके गांव के ही तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माला गांव निवासी धर्मनाथ मांझी ने अपनी पुत्री पूजा कुमारी के अपहरण की नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें उसी गांव के चंदन चौधरी तथा दीपक चौधरी राजेश कुमार शर्मा को नामजद किया है.

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पूजा कुमारी अपनी सहेली खुशबू कुमारी के साथ 16 मार्च को प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करने गयी थी जब वह घर वापस लौट कर नहीं आयी, तो उसकी सहेली से पूछा गया जिससे पूजा का अपहरण होने की जानकारी मिली. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.
छात्रा का अपहरण करने वालों के मोबाइल का काल डिटेल निकाला जा रहा है जिसके आधार पर अपहरणकर्ताओं का पता लगाया जा रहा है और अपहृत छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन