विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार

Published at :15 Mar 2017 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार

होली के दिन की है घटना पीएचसी दिघवारा में इलाज के बाद सभी को किया गया रेफर दिघवारा : दरियापुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में होली के दिन विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये. सबों को उलटी व चक्कर आने लगे. आनन-फानन में सबों […]

विज्ञापन
होली के दिन की है घटना
पीएचसी दिघवारा में इलाज के बाद सभी को किया गया रेफर
दिघवारा : दरियापुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में होली के दिन विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये. सबों को उलटी व चक्कर आने लगे. आनन-फानन में सबों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बीमार लोगों की पहचान रानीपुर गांव के शिवकुमारी देवी (55 वर्ष), मुन्नी देवी (40 वर्ष), चांदनी देवी (28 वर्ष), धीरज सिंह (30 वर्ष), राजू सिंह(28 वर्ष), प्रियंका कुमारी (सात वर्ष), बादल कुमार (वार वर्ष) व प्रिया कुमारी (तीन वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक रानीपुर निवासी राजू सिंह के घर में होली के दिन पकवान बने थे और पकवान के खाते ही सभी परिजनों की स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ने लगी और देखते-ही-देखते किसी को चक्कर आने लगा तो कोई उलटी करते हुए बेचैन दिखा.
आनन-फानन में ग्रामीणों व परिजनों द्वारा बीमार लोगों को इलाज के लिए पीएचसी दिघवारा लाया गया, जहां सबों का प्राथमिक उपचार संभव हो सका. बाद में सभी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों की मानें तो लोगों के बीमार होने का कारण फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन