छेड़खानी करने पर होमगार्ड जवान को लोगों ने पीटा

Published at :10 Mar 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी करने पर होमगार्ड जवान को लोगों ने पीटा

छपरा(सारण) : शहर में जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण और नारी सम्मान को बढ़ावा देने के लिए कई आयोजन चल रहे थे, उसी समय बुधवार को देर रात करीब नौ बजे एक महिला के साथ होमगार्ड के जवान ने छेड़खानी कर डाला जिसे नागरिकों ने पकड़ लिया और जम कर धुनाई की फिर […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : शहर में जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण और नारी सम्मान को बढ़ावा देने के लिए कई आयोजन चल रहे थे, उसी समय बुधवार को देर रात करीब नौ बजे एक महिला के साथ होमगार्ड के जवान ने छेड़खानी कर डाला जिसे नागरिकों ने पकड़ लिया और जम कर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बजरंग नगर वृंदावन कालोनी के पास की है. बताया जाता है कि मिर्चईया टोला मुहल्ले की शादीशुदा महिला बाजार से घर जा रही थी,

जिसे होमगार्ड के जवान सोनू कुमार ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा. महिला के विरोध करने पर उसके गले से सोने का चेन भी छीनने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर होमगार्ड के जवान सोनू कुमार ने भागने का प्रयास किया. लेकिन भागने के दौरान उसकी स्कूटी पलट गयी, जिसे आस-पास के लोगों ने पकड़ लिया और जम कर धुनाई की.

इसी बीच महिला ने मोबाइल पर काल करके परिजनों और रिशतेदारों को घटना की सूचना दी. बाद में वहां पहुंचे महिला के परिजनों और रिशतेदारों ने होमगार्ड के जवान को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस को सौंप दिया. महिला के पति ने इसकी लिखित शिकायत थाने में किया है. पुलिस ने होमगार्ड के जवान सोनू कुमार को हिरासत में ले लिया है. और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पकड़ा गया होमगार्ड के जवान शहर के दहियावां मुहल्ले का रहने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन