सारण : खाद व्यवसायी और उसके रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

सारण : (दरियापुर/दिघवारा): थाना क्षेत्र के दरियापुर बाजार के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक खाद दुकान पर हमला बोल दिया एवं ताबड़-तोड़ फायरिंग करते हुए एक खाद व्यवसायी व उसके साला समेत दो लोगों की गोली मार कर नृशंस हत्या कर दी. मृतकों की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी […]
सारण : (दरियापुर/दिघवारा): थाना क्षेत्र के दरियापुर बाजार के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक खाद दुकान पर हमला बोल दिया एवं ताबड़-तोड़ फायरिंग करते हुए एक खाद व्यवसायी व उसके साला समेत दो लोगों की गोली मार कर नृशंस हत्या कर दी. मृतकों की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी 40 वर्षीय मो सलाउद्दीन व उसका 25 वर्षीय साला व अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरॉव कोठिया निवासी मो सीबू के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार सलाउद्दीन अपने साला सीबू के साथ दरियापुर बाजार स्थित अपनी खाद दुकान पर बैठा था, तभी परसा की ओर से चारपहिया वाहन पर सवार अज्ञात अपराधी दुकान के पास उतरे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिस घटना में सलाउद्दीन व उसके साले की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
उधर फायरिंग की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गयी एवं दुकानदार दुकानों को छोड़ कर इधर-उधर भाग खड़े हुए.कई दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानों को बंद कर दिया. वहीं दो लोगों की नृशंस हत्या के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये एवं जमकर बवाल मचाया.इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही दरियापुर की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, मगर स्थानीय लोगों में हत्या के उपजे आक्रोश के कारण पुलिस को वापस लौटना पड़ा. समाचार प्रेषण तक घटना स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति मची थी एवं परसा, शीतलपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णत: बाधित था. घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




