दर्जनों भट्ठियां ध्वस्त, एक गिरफ्तार

Published at :06 Mar 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
दर्जनों भट्ठियां ध्वस्त, एक गिरफ्तार

कार्रवाई. डिलीया रहिमपुर दियारा में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चला अभियानएएसपी मनीष के नेतृत्व में की गयी छापेमारीपुलिस ने चार सौ लीटर शराब को किया बरामदभगवान बाजार, नगर थाना की पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान छपरा (सारण) : शहर के दक्षिण में स्थित रिविलगंज थाना क्षेत्र के दिलिया रहीमपुर दियारा में पुलिस ने शराब […]

विज्ञापन

कार्रवाई. डिलीया रहिमपुर दियारा में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चला अभियान
एएसपी मनीष के नेतृत्व में की गयी छापेमारी
पुलिस ने चार सौ लीटर शराब को किया बरामद
भगवान बाजार, नगर थाना की पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

छपरा (सारण) : शहर के दक्षिण में स्थित रिविलगंज थाना क्षेत्र के दिलिया रहीमपुर दियारा में पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाकर चार सौ लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज मनोहर महतो को रविवार को गिरफ्तार कर लिया और दो दर्जन से अधिक शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. करीब पांच हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट भी कर दिया गया. अभियान का नेतृत्व एएसपी मनीष ने किया. छापेमारी स्पेशल टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से किया. छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, रिविलगंज

थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पुअनि रमेश कुमार महतो, आनंद कुमार, श्रीचरण राम समेत काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. छापेमारी अहले सुबह शुरू होते ही शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गयी.
एसपी के आदेश पर चला अभियान : पुलिस अधीक्षक अनसुइया रणसिंह साहू के आदेश पर स्पेशल टास्क फोर्स और रिविलगंज थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. पहले से तय योजना के मुताबिक पूरे दियारा क्षेत्र में सादे लिबास में काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों ने घेराबंदी कर दिया और पीछे से वर्दी धारी पुलिसकर्मी पहुंचे. पुलिसकर्मियों के पहुंचते ही शराब के धंधेबाजों में अफरा तफरी मच गयी. कई शराब कारोबारी सरयू नदी में नाव पर सवार होकर दियारा में फरार हो गये.
स्पेशल टास्क फोर्स की पहली कार्रवाई : शराब और बालू के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स की पहली कार्रवाई रविवार की सुबह हुई. पहली कार्रवाई में स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. चार सौ लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में टीम सफल रही. दो दर्जन से अधिक शराब की भट्ठियों को ध्वस्त भी किया गया. करीब पांच हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया. पुलिस के लिए है सिरदर्द : रिविलगंज थाना क्षेत्र के दिलीया रहिमपुर दियारा में शराब बनाने और बेचने का धंधा करीब दो दशक से चल रहा है. यहां सैकड़ों की संख्या में शराब बनाने और बेचने का धंधा करने वाले लोगों को पुलिस दो दशक के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
बावजूद इसके इस इलाके में शराब बनाने और बेचने का धंधा बंद नहीं हो सका है. सुबह में पुलिस छापेमारी करती है और शाम को शराब का धंधा जारी रहता है .एक दशक से लगातार शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया जायेगा. इसके लिए एसपी ने वैसे सभी कारोबारी का नाम गुंडा पंजी में दर्ज करने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
स्पेशल टास्क फोर्स और रिविलगंज थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दिलीया रहिमपुर दियारा से चार सौ लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और जेल भेजने की तैयारी चल रही है.
मनीष, सहायक पुलिस अधीक्षक, सारण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन