पांच कैदियों को भेजा गया भागलपुर

गृह विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई छपरा (सदर) : मंडल कारा में बंद पांच कुख्यातों को गृह कारा विभाग के निर्देश के आलोक में रविवार को केंद्रीय कारा भागलपुर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भेज दिया गया. डीएम दीपक आनंद के अनुसार जिन बंदियों को केंद्रीय कारा भागलपुर भेजा गया है. […]
गृह विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
छपरा (सदर) : मंडल कारा में बंद पांच कुख्यातों को गृह कारा विभाग के निर्देश के आलोक में रविवार को केंद्रीय कारा भागलपुर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भेज दिया गया.
डीएम दीपक आनंद के अनुसार जिन बंदियों को केंद्रीय कारा भागलपुर भेजा गया है. उनमें एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ के कन्हैया महतो, दिघवारा के घनी बस्ती के राजा शर्मा, अमनौर के सेमरी पाकड़ के राजनाथ मांझी, मढ़ौरा के खानपुर के सागीर अंसारी तथा झारखंड के रांची का कुख्यात व पावर चुटिया निवासी डिंकू सिंह शामिल है. इन सभी बंदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच दिन के 11
बजे मंडल कारा से भेजा गया. इन बंदियों की मंडल कारा के बीच कारगुजारियों को लेकर जिला प्रशासन ने अभी एक पखवाड़े पूर्व रिपोर्ट भेजी थी. जिसके आधार पर गृह कारा विभाग ने निर्देश जारी किया. मालूम हो कि इसके दस दिन पूर्व भी मंडलकारा में तलाशी के दौरान जेल कर्मियों पर हमला करने व तीन जेल कर्मियों को जख्मी करने तथा जेल से ही अपराध का संचालन करने वाले अरुण कुमार साह तथा एक अन्य बंदी नन्हकी सिंह को विभागीय निर्देश के बाद भागलपुर केंद्रीय कारा भेजा गया था.
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो मंडल कारा में बंद वैसे बंदी जो जिला प्रशासन व कारा प्रशासन के लिए सिरदर्द बने हैं. उन पर जिला प्रशासन की नजर है. ऐसे दबंग बंदियों पर लगाम कसने की तैयारी में प्रशासन है. उधर मंडल कारा के पांच कुख्यातों को केंद्रीय कारा भागलपुर भेजे जाने के बाद मंडल कारा में बंद अन्य बंदियों में प्रशासनिक सख्ती से जहां हड़कंप है. वहीं दबंगों पर कार्रवाई को लेकर भी बंदियों में चर्चा हैं.
इनको भेजा गया जेल
कुख्यात डिंकू सिंह को भेजा गया भागलपुर
एकमा के परसागढ़ का कन्हैया महतो
दिघवारा का राजा शर्मा
अमनौर का राजनाथ मांझी को भेजा गया ं
मढ़ौरा के खानपुर का सागीर अंसारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




