जंकशन के नो पार्किंग एरिया से चार टेंपो जब्त

Published at :06 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
जंकशन के नो पार्किंग एरिया से चार टेंपो जब्त

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर रेलवे सुरक्षा बल जवानों ने महिला और विकलांग कोच में अवैध तरीके से सफर करते 18 यात्रियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया और सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध तरीके से खड़े चार टेंपो को जब्त कर लिया. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर उप निरीक्षक […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर रेलवे सुरक्षा बल जवानों ने महिला और विकलांग कोच में अवैध तरीके से सफर करते 18 यात्रियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया और सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध तरीके से खड़े चार टेंपो को जब्त कर लिया. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर उप निरीक्षक भरत प्रसाद और गिरिजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इस अभियान में सहायक उप निरीक्षक रामवृक्ष, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह समेत काफी संख्या में आरपीएफ जवानों ने भाग लिया. उप निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध पार्किंग के कारण यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है.

इसके मद्देनजर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. होली का त्योहार करीब होने के कारण महिला और विकलांग यात्रियों की सुरक्षा तथा सुविधा को ध्यान में रखकर ट्रेनों में जांच अभियान चलाया जा रहा है. महिला और विकलांग कोच में दूसरे यात्रियों के सवार होने से उन्हें परेशानी होती है. इसके मद्देनजर महिला और विकलांग कोच में अवैध तरीके से सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. छपरा जंकशन पर बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट, ग्वालियर एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, सियालदह बलिया एक्सप्रेस ट्रेनों में 18 लोगों को पकड़ा गया. सभी के खिलाफ आरपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है और रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के लिए सोनपुर भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन