वार्ड समिति को सीधे मिले राशि cfमिहस्तानांतरित करें राशि : संघ

Published at :06 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड समिति को सीधे मिले राशि cfमिहस्तानांतरित करें राशि : संघ

मांग . मुख्यमंत्री निश्चय योजना की राशि के वितरण को लेकर मुखिया संघ की बैठक सारण : मुख्यमंत्री निश्चय योजना की राशि सरकार सीधे वार्ड विकास समिति के खाते में भेजे अन्यथा कोई भी मुखिया अपने स्तर से उक्त राशि समिति को हस्तानांतरित नहीं करेगा. उक्त बातें जिला मुखिया संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष […]

विज्ञापन

मांग . मुख्यमंत्री निश्चय योजना की राशि के वितरण को लेकर मुखिया संघ की बैठक

सारण : मुख्यमंत्री निश्चय योजना की राशि सरकार सीधे वार्ड विकास समिति के खाते में भेजे अन्यथा कोई भी मुखिया अपने स्तर से उक्त राशि समिति को हस्तानांतरित नहीं करेगा. उक्त बातें जिला मुखिया संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कही. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री निश्चय योजना की राशि सरकार को सीधे वार्ड विकास समिति के खाते में भेजा जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि राज्य संघ का मानना है कि सरकार निश्चय योजना से मुखिया की भूमिका समाप्त कर सीधे राशि भेजे अन्यथा पूर्व की तरह ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य कराया जाये. उन्होंने कहा कि यदि सरकार गंभीर है

तो विधायक व सांसद की निधि को भी निश्चय योजना को हस्तांतरित करें. उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने स्पष्ट निर्णय नहीं लिया तो सूबे के सभी ग्राम पंचायतों को ठप कर प्रखंडों में तालाबंदी की जायेगी. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के वजूद के लिए जोरदार लड़ाई छेड़ी जायेगी. मौके पर इसुआपुर अध्यक्ष संगम बाबा, दिघवारा के संजय सिंह, मांझी के अशोक सिंह, गड़खा के दिनेश यादव, मशरक की मृदुला देवी, सलिमापुर मुखिया अरुण सिंह मौजूद थे. वहीं इस मौके पर राजकिशोर
सिंह, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, कौशल सिंह, किशोर प्रसाद, किशोर राय भी उपस्थित थे. इस दौरान संघ के मांगो का वहां मौजूद सरिता देवी, विजय विद्यार्थी, मनुलाल भगत, सुनील मिश्रा ने समर्थन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन