बालू लदे 13 ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त

Published at :05 Mar 2017 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे 13 ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त

छपरा(सारण) : नये पुलिस अधीक्षक अनसुइया रणसिंह साहू ने जिले में दारू व बालू का गोरखधंधा करने वालों पर नजर तिरछी कर दी है. कार्य भार संभालने के बाद एसपी ने अपनी पहले आदेश में दारू व बालू के गोरखधंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी कर दिया है. इसके लिए […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : नये पुलिस अधीक्षक अनसुइया रणसिंह साहू ने जिले में दारू व बालू का गोरखधंधा करने वालों पर नजर तिरछी कर दी है. कार्य भार संभालने के बाद एसपी ने अपनी पहले आदेश में दारू व बालू के गोरखधंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी कर दिया है. इसके लिए एसपी ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है. नवगठित स्पेशल टास्क फोर्स ने कार्रवाई शुरू कर दिया है. बालू की अवैध ढुलाई कर रहे 13 ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

एसपी के फरमान से दारू व बालू के गोरखधंधे में संलिप्त कारोबारियों की बेचैनी बढ़ सी गयी है. एसपी ने बताया कि राज्य सरकार के शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है. होली का त्योहार करीब होने के कारण पड़ोसी राज्य से तस्करी कर शराब लाने वालों की सक्रियता बढ़ने की सूचना के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देश के आलोक में बालू के अवैध खनन, भंडारण और ढुलाई करने वालों पर भी नकेल कसा जायेगा. जिन घाटो पर बालू खनन की अनुमति नहीं मिली है, वहां भी लाल बालू और उजला बालू के अवैध खनन का गोरखधंधा किये जाने की सूचना है. इससे सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है और नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के आदेशों की अवहेलना की जा रही है. इसे काफी गंभीरता से लिया गया है और बालू दारू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाये गये हैं.

जिले भर में होगी छापेमारी : शराब और बालू का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ जिले में व्यापक अभियान चलाया जायेगा. टीम कहीं भी और कभी छापेमारी करने के लिए तैयार रहेगी. खासकर दूसरे राज्यों से शराब लाने वाले तस्करो पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया गया है और स्थानीय स्तर पर शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा.
एसपी करेंगी मॉनीटरिंग
स्पेशल टास्क फोर्स के कार्यों की मॉनीटरिंग एसपी करेंगी. एसपी ने आम लोगों से शराब और बालू का कारोबार करने वालों के बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की है. एसपी ने बताया कि आम लोग एसपी की मोबाइल नंबर 9431822989 अपर पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 8544428112, सहायक पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9431800075, पर किसी भी समय सूचना दे सकते हैं. आमजनों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. सूचना देने वाले की पहचान को गुप्त रखा जायेगा.
टीम में शामिल हैं ये अधिकारी
अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार
सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष
नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार
पुअनि (नगर थाना) श्रीचरण राम
थानाध्यक्ष (डोरीगंज) प्रशांत कुमार राय
पुअनि (भगवान बाजार) रमेश कुमार महतो
पुअनि (मुफस्सिल) संजय कुमार गुप्ता
क्या कहती हैं एसपी
बालू के अवैध खनन, अवैध ढुलाई, अवैध भंडारण तथा शराब बनाने, बेचने, तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है. गठित टीम ने काम शुरू कर दिया है.
अनसुइया रणसिंह साहू, पुलिस अधीक्षक, सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन