90 हजार मतदाता 134 बूथों पर डालेंगे वोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

सारण स्नातक निर्वाचन. नौ मार्च को मतदान सारण : आगामी 9 मार्च को होने वाले सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 90 हजार 162 मतदाता 134 बूथों पर मतदान करेंगे. इनमें 19334 महिला, 70208 पुरुष तथा 20 अन्य मतदाता शामिल है. निर्वाची पदाधिकारी पदाधिकारी सह सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी नर्मदेश्वर लाल एक […]
विज्ञापन
सारण स्नातक निर्वाचन. नौ मार्च को मतदान
सारण : आगामी 9 मार्च को होने वाले सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 90 हजार 162 मतदाता 134 बूथों पर मतदान करेंगे. इनमें 19334 महिला, 70208 पुरुष तथा 20 अन्य मतदाता शामिल है. निर्वाची पदाधिकारी पदाधिकारी सह सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी नर्मदेश्वर लाल एक ओर जहां सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को आयोग के निर्देश के आलोक में चुनाव कार्य संपादित करने का निर्देश दिया है. वहीं आचार संहिता के अनुपालन तथा निर्वाचन कार्यों की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए हर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देकर त्रुटिपूर्ण तैयारी का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. मतदान की तिथि के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार प्रसार खत्म होना है. सभी बूथों पर लाइव वेबकॉस्टिंग एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है.
प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे तैनात : प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर बनाने का जहां निर्देश दिया है वहीं किसी भी मतदाता को मतदान कक्ष में मोबाइल कैमरा या डिजिटल पेन लेकर जाने पर रोक लगायी है. मतदाताओं को अपनी कलम मतदान केंद्र पर लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी. मतदान केंद्र पर उपलब्ध कलम से ही वरीयता के आधार पर उम्मीदवारों को मत देना होगा. वहीं मतदानकर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण एवं 15 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण की तिथि भी निर्धारित कर दी गयी है.
9 मार्च को चुनाव के लिए सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी में बूथों पर लाइव वेबकॉस्टिंग वीडियोग्राफी की रहेगी व्यवस्था
जिला बूथ मतदाता
छपरा 39 31354
सीवान 28 19108
गोपालगंज 18 13801
पूर्वी चंपारण 29 14996
पश्चिमी चंपारण 20 10903
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




