नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं तस्कर

Published at :03 Mar 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं तस्कर

शराब की तस्करी करने वाले रेलवे पुलिस को चकमा देने के लिए रोज-रोज नये-नये हथकंडा अपना रहे है. सब्जी के बोरे में रखकर शराब लाने का खुलासा होने के बाद तस्करों ने यात्री बैग और अटैची का इस्तेमाल कर रहे है. शराब की बोतलों को कागज और कपड़े में लपेटकर अटैची तथा बैग में रखकर […]

विज्ञापन

शराब की तस्करी करने वाले रेलवे पुलिस को चकमा देने के लिए रोज-रोज नये-नये हथकंडा अपना रहे है. सब्जी के बोरे में रखकर शराब लाने का खुलासा होने के बाद तस्करों ने यात्री बैग और अटैची का इस्तेमाल कर रहे है. शराब की बोतलों को कागज और कपड़े में लपेटकर अटैची तथा बैग में रखकर ढुलाई कर रहे हैं.

बैग को लावारिस हालत में रखकर तस्कर दूर से नजर रखते है. पुलिस के आने पर फरार हो जाते है.
जलालपुर : प्रखंड के सवरी गांव में बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जन वितरण दुकानदार के गोदाम में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया. शराब चावल के बोरे में छुपा कर रखा गया था. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही अवैध शराब के धंधेबाज भागने में सफल रहा.
छापेमारी के दौरान पुलिस की विशेष टीम ने रॉयल स्टेग की हरियाणा निर्मित 28 पेटी विदेशी शराब जिसमें 180 एमएल की 528 बोतल, 750 एमएल की 250 बोतल को बरामद किया. छापेमारी के दौरान बिना नंबर प्लेट की रॉयल इनफिल्ड बुलेट व 50 किलोग्राम के 12 पैकेट चावल भी जब्त किये गये हैं. इस संबंध में जलालपुर थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी मनीष के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के घर पर छापेमारी की गयी. जिसके चावल के गोदाम से 28 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया जो उसने चावल के बोरों में छुपा कर रखा हुआ था.
इस संबंध में जन वितरण दुकानदार संवरी गांव निवासी रणधीर सिंह को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है. टीम में बीडीओ राजेश भूषण, सीओ इंद्रवंश राय, थानाध्यक्ष शाहीद हुसैन, बनियापुर ज्वाला सिंह, पुअनि बाल कृष्ण सिंह, सतेंद्र राय समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे. बताते चले कि होली के त्योहार को लेकर अवैध शराब के कारोबारियों की गतिविधि प्रखंड क्षेत्र में बढ़ गयी है व शराब को लाकर बिक्री के लिए अभी से ही ठिकाने लगाने लगे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन