दुष्कर्म का विरोध करने पर झोंपड़ी में लगा दी आग

Published at :23 Feb 2017 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का विरोध करने पर झोंपड़ी में लगा दी आग

भेल्दी (अमनौर) : थाना क्षेत्र के शोभेपुर गांव में एक 12 वर्षीय बालिका से चार मनचले युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की. जब बच्ची ने शोर मचाया तो बचाने आये दादा और मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घायलों में कृष्णा नट, कुसुम देवी और अंजली कुमारी का इलाज गड़खा पीएचसी में हुई. […]

विज्ञापन

भेल्दी (अमनौर) : थाना क्षेत्र के शोभेपुर गांव में एक 12 वर्षीय बालिका से चार मनचले युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की. जब बच्ची ने शोर मचाया तो बचाने आये दादा और मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घायलों में कृष्णा नट, कुसुम देवी और अंजली कुमारी का इलाज गड़खा पीएचसी में हुई. गड़खा थाना में कृष्णा नट ने ब्यान दर्ज कराया गया, जिसमें कहा कि उनकी पोती अंजली कुमारी जलावन लेकर अपने घर जा रही थी. तभी गांव के ही रामबाबू राय, समेंद्र राय, संजय राय और प्रमोद कुमार, सुप्रिया ने बाह पकड़ कर खेत की तरफ ले जाने लगे, विरोध करने पर कपड़ा फाड़ दिये और मारपीट करने लगें.

बचाने आयी मां कुसुम देवी और दादा कृष्णा नट को लाठी व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. मामले में चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. वही स्थानीय लोगों की मानें तो कृष्ण नट के यहां चार लोग शराब मांगने आये, नहीं देने पर मारपीट घायल कर दिया गया. बीच बचाव करने आयी दो महिलाओं को भी पीटा गया. बाद में युवकों ने झोंपड़ी में आग लगा दी. ग्रामीणों की अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, वरना बड़ी हादसा हो सकती थी. महादलित बस्ती होने के कारण सभी घर झोपड़ीनुमा ही है. पुलिस मामले की सच्चाई सामने लाने और कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

मनचलों ने परिजनों से की मारपीट
मामले में चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन