स्टेशन के पास टेंपो पलटा, चालक की मौत

Published at :19 Feb 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन के पास टेंपो पलटा, चालक की मौत

छपरा (सारण) : छपरा कचहरी स्टेशन के पास टेंपो पलट जाने से चालक की मौत शनिवार की शाम को हो गयी. नगर थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया है और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मृतक नैनी गांव […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : छपरा कचहरी स्टेशन के पास टेंपो पलट जाने से चालक की मौत शनिवार की शाम को हो गयी. नगर थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया है और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मृतक नैनी गांव के निवासी 25 वर्षीय भोला सिंह था.

इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और टेंपो को जब्त कर लिया गया है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल रहा है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन