एसबीआइ के एटीएम से नोट निकलना शुरू शुरू

दिघवारा : प्रभात खबर में छपी खबर ने एक बार फिर अपना असर दिखाया है और खबर छपने के बाद दिघवारा के बस स्टैंड के पास अवस्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 15 दिनों से खराब पड़े एटीएम बूथ को ठीक कर दिया गया है और अब एटीएम बूथ से नोट निकलना भी शुरू हो […]
दिघवारा : प्रभात खबर में छपी खबर ने एक बार फिर अपना असर दिखाया है और खबर छपने के बाद दिघवारा के बस स्टैंड के पास अवस्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 15 दिनों से खराब पड़े एटीएम बूथ को ठीक कर दिया गया है और अब एटीएम बूथ से नोट निकलना भी शुरू हो गया है.बताते चले कि 16 फरवरी यानि गुरुवार को प्रभात खबर में शीर्षक’एटीएम बूथ है नाम का,नहीं है
कोई काम का’ के शीर्षक से 15 दिनों से खराब पड़े एटीएम बूथ से लोगों को होने वाली दिक्कतों को विस्तार से प्रकाशित किया था. खबर छपने के बाद गुरुवार की शाम ही इंजीनियरों ने एटीएम बूथ पहुंच कर मशीन की खराबी को ठीक किया, जिसके बाद देर शाम से ही एटीएम बूथ ने काम करना शुरू कर दिया. लगन के सीजन में एटीएम बूथ के ठीक होने से लोगों को सहूलियते मिलनी शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




