मढ़ौरा में अर्धनिर्मित शराब की भट्ठियों को किया नष्ट

Published at :30 Jan 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
मढ़ौरा में अर्धनिर्मित शराब की भट्ठियों को किया नष्ट

मढ़ौरा : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर नट बस्ती मे छापेमारी कर दो भट्ठी को ध्वस्त किया. इस दौरान तीस प्लास्टिक के गैलन में रखी 400 लीटर लगभग अर्द्धनिर्मित देशी दारू को नष्ट किया गया. मालूम हो की शराबबंदी के बावजूद इस धंधे में लिप्त कारोबारियों मे कोई खौफ […]

विज्ञापन

मढ़ौरा : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर नट बस्ती मे छापेमारी कर दो भट्ठी को ध्वस्त किया. इस दौरान तीस प्लास्टिक के गैलन में रखी 400 लीटर लगभग अर्द्धनिर्मित देशी दारू को नष्ट किया गया. मालूम हो की शराबबंदी के बावजूद इस धंधे में लिप्त कारोबारियों मे कोई खौफ नहीं दिख रहा है. जिससे क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के बाद भी कई जगहों पर धंधे बदस्तूर जारी है. अनुमंडल क्षेत्र मे पुलिस कार्रवाई में स्पिरिट एवं विदेशी शराब पकड़े गये हैं. फिर भी अवैध कारोबारी अपनी कारोबार से बाज नहीं आ रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन