रुपये नहीं, ताला डाला विरोध. बैंक से पैसे नहीं मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jan 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन

डोरीगंज (छपरा) : विगत दो माह से रुपये की निकासी की किल्लत के कारण आर्थिक संकट से परेशान सोमवार को सीएसपी नरांव बैंक में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा. नाराज उपभोक्ता बैंक के मुख्यद्वार पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. नाराज उपभोक्ताओं के मुताबिक पिछले दो माह के दौरान इस बैंक […]
विज्ञापन
डोरीगंज (छपरा) : विगत दो माह से रुपये की निकासी की किल्लत के कारण आर्थिक संकट से परेशान सोमवार को सीएसपी नरांव बैंक में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा.
नाराज उपभोक्ता बैंक के मुख्यद्वार पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. नाराज उपभोक्ताओं के मुताबिक पिछले दो माह के दौरान इस बैंक से निकासी हुई भी तो मात्र 500 से हजार रूपये जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओ के सामने आर्थिक संकट की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सीएसपी नरांव की उपभोक्ता सोना कुंवर,पवन राम, कुसुमी देवी, नरांव टोला की रीता देवी, कमलापति देवी,मरछिया देवी,सनोज प्रसाद, धर्मबागी निवासी राजकुमारो देवी, राम किशुन साह,रामजस साह,चैनपुरवा निवासी राधे दास,शैलेंद्र देवी, मदनपुर निवासी मंजू देवी समेत दर्जनों ग्राहको ने बताया कि जब इसकी शिकायत लेकर हम धनौरा बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक प्रभु चौधरी के पास पहुँचे तो वे उल्टे भड़क गए साफ साफ कह दिया
कि मैं क्या करूं जो आपको करना है कीजिए. उपभोक्ताओं ने बताया कि अब इस जवाब के हमारे पास दूसरा कोई विकल्प न था. पैसा मिलने तक यह तालाबंदी भी अनिश्चितकालीन ही रहेगी जब तक हमारा पैसा नहीं मिलेगा तब तक बैंक का भी ताला नहीं खोलने देंगे. वहीं इस बाबत जब सीएसपी के बीसी कुणाल कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होने बताया कि हमें बैंक पैसा नहीं दे रहा है और ग्राहक हमसे पैसा मांग रहे है ऐसे हम क्या करे वहीं सहायक शाखा प्रबंधक प्रभु चौधरी ने बताया कि हमारे बैंक को पैसा मिलेगा तभी न हम किसी ब्रांच को दे सकते है खुद हमारे बैंक में चार दिन हो गये अब तक पैसे नहीं आये जिसके कारण निकासी नहीं दे पा रहे सहायक प्रबंधक के मुताबिक पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर यह स्थिति उत्पन्न हुई है जिसके संपन्न होने के बाद ही समस्या का निदान संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




