दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, एक बच्चे की मौत

Published at :30 Jan 2017 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, एक बच्चे की मौत

सारण : बिहार के सारण जिले के छपरा में एक महिला द्वारा अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक छपरा के अवतार नगर की रहने वाली चंद्रावती देवी ने अपने दो बच्चों के साथ रविवार को डाउन लाइन में जाने वाली पवन एक्सप्रेस के सामने छलांग […]

विज्ञापन

सारण : बिहार के सारण जिले के छपरा में एक महिला द्वारा अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक छपरा के अवतार नगर की रहने वाली चंद्रावती देवी ने अपने दो बच्चों के साथ रविवार को डाउन लाइन में जाने वाली पवन एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दिया. इस घटना में एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि महिला और एक बच्चा बच गये. आनन-फानन में जीआरपी ने महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया. वहीं दूसरी ओर पुलिस बच्चे की देखभाल कर रही है.

रेल पुलिस के मुताबिक महिला ने किन कारणों से जान देने की कोशिश की उसका पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद कुछ देर के लिये स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन