मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ ने दिया धरना

Published at :28 Jan 2017 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ ने दिया धरना

छपरा (नगर) : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सारण प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा स्थानीय नगरपालिका चौक पर सर्वोच्च न्यायालय के न्याय निर्णय ‘सामान कार्य सामान वेतन’ के मांग के समर्थन में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए छपरा,सिवान और गोपालगंज में शिक्षक नेताओं ने संघ की मांगों […]

विज्ञापन

छपरा (नगर) : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सारण प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा स्थानीय नगरपालिका चौक पर सर्वोच्च न्यायालय के न्याय निर्णय ‘सामान कार्य सामान वेतन’ के मांग के समर्थन में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए छपरा,सिवान और गोपालगंज में शिक्षक नेताओं ने संघ की मांगों का एक स्वर में समर्थन करते हुए मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन को जारी रखने की बात कही, साथ ही शिक्षा विभाग में विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उसके निदान हेतु स्थानीय स्तर पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया.

प्रमंडलीय धरने की अध्यक्षता सारण प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ ने अध्यक्ष ब्रजदेव सिंह यादव ने की. वहीं विषय प्रस्तुति प्रमंडलीय सचिव चंद्रमा सिंह ने की. जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय संयुक्त सचिव राजीव कुमार सिंह ने किया. धरना को मुख्य रूप से सारण जिला सचिव राजाजी राजेश, शिक्षक नेता केदार नाथ सिंह, चूल्हन प्रसाद सिंह, सीवान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ पाठक, गोपालगंज जिला सचिव उमेश चंद्र पांडेय, राष्ट्रीय सचिव डॉ.विजय कुमार सिंह, रजनीकांत सिंह, अरुण कुमार पाण्डेय, दिनेश सिंह आदि शामिल थे.

सभा स्थल पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में भी प्रमंडल स्तरीय धरना आयोजित किया गया. धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षक विरोधी नीति बनाकर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है. उन्होंने समान कार्य समान वेतन लागू करने, राज्यकर्मियों के भांति सभी सुविधाएं देने, अप्रशिक्षित शिक्षकों को ग्रेड पे देने, शिक्षा व्यवस्था को जीविका सदस्यों से मुक्त कराने सम्बंधित विभिन्न मांगो के सम्बन्ध में अपने विचार रखे.

वहीं धरने को गोपालगंज के जिलाध्यक्ष रतिकांत साह, सिवान जिलाध्यक्ष मंगल कुमार साह ने भी अपने विचार रखे.प्रारंभिक शिक्षक संघ के शाहिद आलम, मनोज यादव, मनोहर कुमार, सुभाष राय, उपेन्द्र बैठा, ललन सिंह, अवधेश कुमार, एकलाक अंसारी, मुन्ना राय, गंगासागर पासवान, गौतम मांझी, संजीव कुमार, जयराम चौधरी, रवि कुमार, राजीव रंजन, दिलीप सिंह इत्यादि शिक्षकों ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन