हिंगोरा मामले में पुलिस अधिकारी ने दी गवाही
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2017 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपति पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में अभियोजन ने साक्ष्य के रूप में पुलिस अधिकारी व एस आइटी के सदस्य संजय कुमार को कोर्ट में प्रस्तुत किया. एडीजे प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के कोर्ट में चल रहे हिंगोरा मामले के सत्र वाद 283/14 व 404/15 में गवाह ने कोर्ट […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपति पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में अभियोजन ने साक्ष्य के रूप में पुलिस अधिकारी व एस आइटी के सदस्य संजय कुमार को कोर्ट में प्रस्तुत किया. एडीजे प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के कोर्ट में चल रहे हिंगोरा मामले के सत्र वाद 283/14 व 404/15 में गवाह ने कोर्ट के समक्ष कहा कि वह तीन सदस्यीय जांच टीम के सदस्य थे और उन्होंने अपहरण मामले के अभियुक्त गौतम कुमार कक्कू से उस मोबाइल के सिम को बरामद किया था,
जिससे अपराधियों ने हिंगोरा के परिजन से फिरौती की राशि मांगी थी. साथ ही एक अन्य अभियुक्त गोरखपुर के मिर्जापुर निवासी आशीष सिंह के घर पर छापेमारी कर आशीष की ओर से विभिन्न बैंकों में जमा कराये गये पुरजा, पासबुक और बाइक को जब्त किया था. साथ ही आशीष के पिता अंतिम सिंह का बयान दर्ज किया था. साक्ष्य का परीक्षण एपीपी रामनारायण प्रसाद ने किया तो वही बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता भुनेश्वर शर्मा और बीरेश चौबे ने प्रतिपरीक्षण के लिये समय की मांग की. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 31 जनवरी की तिथि तय की है. वही मामले में आरोपित व काराबंदी रंजीत कुमार सिंह और पंकज कुमार मोती को कारा से कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. अन्य आरोपित जो जमानत पर है उनके द्वारा हाजिरी व सम्यावेदन दिया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




