बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :28 Jan 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डोरीगंज (छपरा). तीन दिन पूर्व एक शादी समारोह से चोरी गयी बाइक के साथ चोर मुफ्फसिल पुलिस के द्वारा गड़खा ढाला के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक चोरी की यह घटना 3 दिन पूर्व मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के ही मरहियां गांव से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. जिसकी चोरी की […]

विज्ञापन
डोरीगंज (छपरा). तीन दिन पूर्व एक शादी समारोह से चोरी गयी बाइक के साथ चोर मुफ्फसिल पुलिस के द्वारा गड़खा ढाला के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक चोरी की यह घटना 3 दिन पूर्व मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के ही मरहियां गांव से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. जिसकी चोरी की प्राथमिकी नगरा थानाक्षेत्र के बन्नी गांव निवासी धर्मेंद्र दास ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी. जिसे सूत्रों से मिले सुराग के आधार पर स्थानीय पुलिस ने गड़खा ढाला के समीप धर दबोचा. प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया.
बाइक चोर रामनगर निवासी वीरेंद्र मांझी का पुत्र सोमा कुमार मांझी है. जो बाइक का नंबर प्लेट बदल कर इस्तेमाल कर रहा था. जिसे बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन