प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण नहीं: मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(नगर) : बिहार में अपराध का ग्राफ चरम पर है. पुलिस और प्रशासन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. हत्या, बलात्कार, लूट जैसे घटनाओं के बढ़ जाने से बिहार के लोगों में भय व्याप्त है उक्त बातें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्थानीय परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित […]
विज्ञापन
छपरा(नगर) : बिहार में अपराध का ग्राफ चरम पर है. पुलिस और प्रशासन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. हत्या, बलात्कार, लूट जैसे घटनाओं के बढ़ जाने से बिहार के लोगों में भय व्याप्त है
उक्त बातें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्थानीय परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं. छपरा के प्रसिद्ध बरतन व्यवसायी भोला प्रसाद तथा मांझी के बीजेपी नेता केशवानंद गिरी की हत्या की घोर भर्त्सना करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही हत्याएं बिल्कुल योजनाबद्ध तरीके से की गयी हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. हल्का बनाने सांसद सीग्रीवाल ने पुलिस को निष्पक्ष रूप से कार्य करते हुए जिले में बढ़ते अपराध के ग्राफ को नियंत्रित करने की बात कही.
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मांझी पहुंच कर बीजेपी नेता केशवानंद गिरी के परिवारवालों से भी मुलाकात की . इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, शत्रुघ्न तिवारी, पूर्व विधायक जनक सिंह, ज्ञानचंद मांझी, तारकेश्वर सिंह, ब्रजेश रमण समेत पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




