छपरा : भाजपा के वरिष्ठ नेता की गोली मार कर हत्या

छपरा : सारण जिले के मांझी के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता आचार्य केशवानंद गिरी की बुधवार की रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या के विरोध में लोगों ने मांझी में सड़क जाम कर दिया. केशवानंद गिरी जलालपुर विधान सभा […]
छपरा : सारण जिले के मांझी के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता आचार्य केशवानंद गिरी की बुधवार की रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या के विरोध में लोगों ने मांझी में सड़क जाम कर दिया.
केशवानंद गिरी जलालपुर विधान सभा क्षेत्र से वर्ष 1985 में और विगत बिधान सभा में मांझी से भी प्रत्याशी रह चुके हैं. घटना के बारे में उनकी पत्नी ने बताया कि लगभग 11 बजे रात्रि में किसी ने बाइक ख़राब होने का बहाना बना कर उन्हें बुलाया. वे तुरंत घर वापस होने की बात कहकर वे घर से बाहर चले गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मांझी जाने वाली मांझी -बंगरा पथ पर पुलिया के समीप उन्हें गोली मार दी गई. वे मांझी थाना क्षेत्र के रघुनाथ गिरी के मठिया के निवासी थे. उन्हें मांझी में राजनितिक संत के रूप में जाना जाता था.
मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीण सीबीआई से जांच की मांग को लेकर शव रोके हुए थे. पुलिस ने शव को उठाने के लिए ग्रामीणों को समझाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




