राजमिस्त्रियों को मिलेगा भूकंप रोधी भवन बनाने का प्रशिक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने सभी तकनीकी पदाधिकारियों से मिस्त्रियों का ब्योरा मांगा छपरा (सदर) : भूकंप के अतिसंवेदनशिल जोन में अवस्थित सारण जिले में भवनों के भूकंप रोधी निर्माण एवं पूर्व निर्मित भवनों के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंडों से कम से कम 660 राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया […]
विज्ञापन
डीएम ने सभी तकनीकी पदाधिकारियों से मिस्त्रियों का ब्योरा मांगा
छपरा (सदर) : भूकंप के अतिसंवेदनशिल जोन में अवस्थित सारण जिले में भवनों के भूकंप रोधी निर्माण एवं पूर्व निर्मित भवनों के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंडों से कम से कम 660 राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिए डीएम दीपक आनंद ने जिले के सभी पदाधिकारियों यथा डीडीसी, श्रम अधिक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला अभियंता जिला पर्षद, कार्यपालक अभियंता भवण प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को पत्र भेजा है.
जिसमें इन सभी पदाधिकारियों के माध्यम से अभियंताओं, वास्तुविदों, संवेदकों, राजमिस्त्रियों को भवनों के भूकंपरोधी निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए डाटा वेस तैयार करने तथा प्रशिक्षण स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया है. प्रशिक्षण स्थल के निकट कम से कम 15 सौ वर्ग फुट खुले जगह की जरूरत जतायी गयी है. प्रशिक्षण के दौरान जिले के 20 प्रखंडों के राजमिस्त्रियों को प्रति बैच 30 राजमिस्त्री के हिसाब से 22 बैच में प्रशिक्षण दिया जायेगा. इनसे संबंधित डाटावेस तैयार कर 30 जनवरी तक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है जिसमें राजमिस्त्री का नाम, प्रखंड, गांव, उसके पिता का नाम तथा मोबाइल नंबर अंकित रहेगा. प्रशिक्षण के दौरान ईंट जोड़ने, सटरिंग करने, छड़ बांधने, कंकृटिंग करने एवं छत बनाने में अनुभवी राजमिस्त्रियों को शामिल किया जायेगा. यह प्रशिक्षण अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




