साक्षी के प्रस्तुत नहीं होने से नहीं हो सकी गवाही

Published at :26 Jan 2017 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
साक्षी के प्रस्तुत नहीं होने से नहीं हो सकी गवाही

छपरा (कोर्ट) : आदर्श आचार संहिता उलंघन एवं घर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी के मामले में एकमा के जदयू विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल गुरुवार को कोर्ट पहुंचे. विधायक सिंह ने एसीजेएम नवम संजय प्रिय के कोर्ट में उपस्थित हो न्यायालय में चल रहे दो अलग अलग सत्र वाद संख्या 366/16 और 757/16 में […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : आदर्श आचार संहिता उलंघन एवं घर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी के मामले में एकमा के जदयू विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल गुरुवार को कोर्ट पहुंचे. विधायक सिंह ने एसीजेएम नवम संजय प्रिय के कोर्ट में उपस्थित हो न्यायालय में चल रहे दो अलग अलग सत्र वाद संख्या 366/16 और 757/16 में अपनी हाजिरी दी. कोर्ट द्वारा दोनों ही सत्रवादों में साक्ष्य हेतु गुरुवार को

तिथि निर्धारित की गयी थी, परंतु किसी भी साक्षी के प्रस्तुत नहीं होने के कारण गवाही की प्रक्रिया नहीं हो सकी. कोर्ट ने साक्ष्य हेतु 27 फरवरी की तिथि निर्धारित किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन