विद्यालय का खुला ताला, बीइओ ने एचएम को किया पदमुक्त

पानापुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरलीमठ के छात्रों एवं अभिभावकों की पिटाई के विरोध में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की खबर पर मंगलवार को बीइओ श्रीराम महतो और स्थानीय थाने की पुलिस विद्यालय पहुंची तथा ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीण विद्यालय के एचएम शिलानाथ राम और सचिव गीता देवी को पद से हटाने की मांग […]
पानापुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरलीमठ के छात्रों एवं अभिभावकों की पिटाई के विरोध में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की खबर पर मंगलवार को बीइओ श्रीराम महतो और स्थानीय थाने की पुलिस विद्यालय पहुंची तथा ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीण विद्यालय के एचएम शिलानाथ राम और सचिव गीता देवी को पद से हटाने की मांग पर अड़े थे. बीइओ ने ऑन द स्पॉट एचएम को पदमुक्त कर विद्यालय के वरीय शिक्षक तारकेश्वर साह को विद्यालय का प्रभार सौंप दिया. बीइओ ने बताया कि जल्द ही कनीय शिक्षक के साथ विद्यालय के खातों का संचालन शुरू करा दिया जायेगा, ताकि छात्रों की कल्याणकारी योजनाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें. इस दौरान विद्यालय के एचएम शिलानाथ राम विद्यालय से गायब थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




