ePaper

बिहार : छपरा में गैस एजेंसी के कर्मचारी को घायल कर 3 लाख लूटे

Updated at : 18 Jan 2017 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : छपरा में गैस एजेंसी के कर्मचारी को घायल कर 3 लाख लूटे

छपरा :बिहारके छपरा में गड़खा बाजार के बसंत रोड से बुधवार को एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने गैस एजेंसी के कर्मचारी से दो लाख 91 हजार रुपये और बाइक लूट ली. हकमा गांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी का गोदाम है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है. हमारे प्रतिनिधि के मुताबिक […]

विज्ञापन

छपरा :बिहारके छपरा में गड़खा बाजार के बसंत रोड से बुधवार को एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने गैस एजेंसी के कर्मचारी से दो लाख 91 हजार रुपये और बाइक लूट ली. हकमा गांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी का गोदाम है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है.

हमारे प्रतिनिधि के मुताबिक हकमा गांव निवासी कर्मचारी संतोष कुमार सिंह गोदाम से दो लाख 91 हजार रुपये बाइक के डिक्की में रख गड़खा बाजार स्थित गैस कार्यालय में जमा करने जा रहा था. रास्ते में गड़खा बाजार बसंत रोड स्थित नाला के समीप एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद लुटेरों ने कर्मचारी की बाइक रोक दी. एक लुटेरे ने कर्मचारी के सिर पर रिवाल्वर की बट से हमला कर घायल कर दिया और दहशत फैलाने के लिए रिवाल्वर से फायर किया. इसके बाद अपराधी रुपये और बाइक को लूट कर गड़खा शहीद चौक की ओर फरार हो गये.

बाजार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक सभी लुटेरे भाग चुके थे. चिल्लाने की आवाज सुन कुछ लोग घायल के पास पहुंचे और उसे इलाज के लिए गड़खा पीएचसी में ले गये. वहां से डाॅक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन