मानव शृंखला को उत्सव के रूप में मनाना है

Published at :17 Jan 2017 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला को उत्सव के रूप में मनाना है

तैयारी . 350 किलोमीटर मानव शृंखला के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्था की है पंचायत प्रतिनिधियों और विकासमित्रों के साथ बैठक का आयोजन 75 सेक्टर 425 संयोजक बनाये गये छपरा (सदर) : आगामी 21 जनवरी को मद्य निषेध के द्वितीय चरण में मानव शृंखला के बेहतर आयोजन को ले प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल, डीआइजी […]

विज्ञापन

तैयारी . 350 किलोमीटर मानव शृंखला के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्था की

है पंचायत प्रतिनिधियों और विकासमित्रों के साथ बैठक का आयोजन
75 सेक्टर 425 संयोजक बनाये गये
छपरा (सदर) : आगामी 21 जनवरी को मद्य निषेध के द्वितीय चरण में मानव शृंखला के बेहतर आयोजन को ले प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल, डीआइजी अजय कुमार राय, डीएम दीपक आनंद, एसपी पंकज कुमार राज आदि वरीय पदाधिकारियों ने अलग-अलग बैठकें की. इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त लाल ने तमाम मुखियों व अन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्य को उत्सव के रूप में मनाना है, जो हम जीवन भर याद कर पाये. ऐसी स्थिति में आप सभी की जिम्मेवारी है कि इस आसपास के लोगों इस मानव शृंखला में भाग लेने के लिए जागरूक करें. डीआइजी अजय कुमार राय ने कहा कि मानव शृंखला में बिना किसी अफवाह पर ध्यान दिये शामिल होने की जरूरत है. इस अवसर पर डीएम दीपक आनंद ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि
प्रशासन किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने देगी. इसके अलावा समाहरणालय सभा कक्ष में तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों की अलग-अलग बैठक करते हुए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिला पर्षद सभागार में उपस्थित सेक्टर पदाधिकारी, समन्वयक, भारत साक्षरता प्रेरक, टोला सेवक, तालिमी मरकज, विकास मित्र एवं पीआरएस आदि को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मानव श्रृंखला में 85 सेक्टर बनाये गये है तथा प्रत्येक सेक्टर में पांच कॉडिनेटर बनाये गये है, जिससे किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं हो. मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के मद्देनजर एम्बुलेंस, पेयजल, परिवहन आदि की व्यवस्था की गयी है. इस दौरान डीडीसी सुनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी कृष्ण राम आदि उपस्थित थे.
प्रशासन ने मानव शृंखला को ले झोकी ताकत : आगामी 21 जनवरी को मानव शृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रमंडल एवं जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर, डीएम, बीडीओ, सीओ तथा तमाम विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस मानव श्रृंखला के लिए अलग-अलग बैठके कर तैयार किया जा रहा है. वहीं जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्रों में बैठके कर मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक जन भागीदारी के लिए संकल्पित दिख रहे है. पूरे शहर के मुख्य मार्गों, विभिन्न कार्यालयों के परिसर में ग्लो साइन बोर्ड, बड़े-बड़े बैनर व पोस्टर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आह्वान किया जा रहा है. पुलिस विभाग के डीआइजी व एसपी भी अपने-अपने स्तर से लगे हुए है. उधर निजी संस्थान भी बेहतर भागीदारी के लिए संकल्पित दिख रहे है. सेंट्रल पब्लिक स्कूली प्राचार्य मुरारी सिंह, मैनेजर विकास कुमार आदि ने सोमवार को बैठक कर इस मानव शृंखला में तीन हजार छात्र-छात्राओं के बैंड बाजे के साथ शामिल होने का संकल्प दुहराया है.
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों से मानव शृंखला में सभी की सहभागिता होने पर दिया गया जोर
350 किलोमीटर में मानव शृंखला के लिए सड़क निर्धारित
सोनपुर गंडक पुल से एकमा प्रखंड के चपरैठी मोड़ तक मुख्य मार्ग
मशरक से अमनौर -सोनहो तक
गड़खा से रेवा घाट तक
शीतलपुर से दरियापुर तक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन