हिंगोरा मामले में पुलिस अधिकारी ने दी गवाही

Published at :13 Jan 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
हिंगोरा मामले में पुलिस अधिकारी ने दी गवाही

छपरा (कोर्ट) : सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में अभियोजन ने अनुसंधान से जुड़े एक पुलिस अधिकारी को साक्ष्य हेतु कोर्ट में प्रस्तुत किया. एडीजे प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के कोर्ट में चल रहे हिंगोरा मामले में एपीपी रामनारायण प्रसाद ने अनुसंधान करने वाली टीम के सदस्य व फिलवक्त सचिवालय थाना के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में अभियोजन ने अनुसंधान से जुड़े एक पुलिस अधिकारी को साक्ष्य हेतु कोर्ट में प्रस्तुत किया. एडीजे प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के कोर्ट में चल रहे हिंगोरा मामले में एपीपी रामनारायण प्रसाद ने अनुसंधान करने वाली टीम के सदस्य व फिलवक्त सचिवालय थाना के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह को गवाही के लिये प्रस्तुत किया. इंस्पेक्टर ने गवाही में कहा कि उन्होंने मामले में बनाये गये अभियुक्तों में संदीप कुमार, गणेश मुंडा व विभु सिंह का अनुसंधान किया था.

गवाह का परीक्षण एपीपी प्रसाद ने किया तो वही प्रतिपरीक्षण बचाव पक्ष के अधिवक्ता बीरेश कुमार चौबे व अन्य ने किया. मामले में आरोपित रंजीत सिंह और पंकज कुमार मोती को जेल से प्रस्तुत किया गया तो वही अन्य आरोपितों के द्वारा हाजिरी दी गयी. कोर्ट ने साक्ष्य के लिए अगली तिथि 17 जनवरी निर्धारित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन