छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर हादसा, घायल

Published at :12 Jan 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर हादसा, घायल

दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के हेमतपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम एक अनियंत्रित बस ने यात्रियों से लदी एक टेंपो में ठोकर मार दिया जिसमें टेंपो पर सवार एक यात्री घायल हो गये. घायल की पहचान हाजीपुर के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र बबलू यादव के […]

विज्ञापन

दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के हेमतपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम एक अनियंत्रित बस ने यात्रियों से लदी एक टेंपो में ठोकर मार दिया जिसमें टेंपो पर सवार एक यात्री घायल हो गये. घायल की पहचान हाजीपुर के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र बबलू यादव के रूप में हुई है जिसका इलाज पीएचसी दिघवारा में किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति अपनी साली का दाह संस्कार कर आमी से अपने परिजनों के साथ टेंपो से लौट रहे थे तभी पीछे से बस ने टेंपो में ठोकर मार दिया.

दिघवारा पुलिस ने बस व उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है.चालक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के डू मसन गांव निवासी सुनील राय के रूप में हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन