जिलास्तरीय आंतरिक संसाधन एवं राजस्व वसूली की बैठक

छपरा (सदर) : आंतरिक संसाधन एवं जिला राजस्व समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को डीएम दीपक आनंद ने समाहरणालय सभाकक्ष में करते हुए सभी पदाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि राजस्व वसूली में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी दंडित होंगे. बैठक में जिला परिवहन, […]
छपरा (सदर) : आंतरिक संसाधन एवं जिला राजस्व समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को डीएम दीपक आनंद ने समाहरणालय सभाकक्ष में करते हुए सभी पदाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि राजस्व वसूली में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी दंडित होंगे. बैठक में जिला परिवहन, वाणिज्यकर, राष्ट्रीय बचत, जिला खनन, जिला मत्स्य के पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया.
वहीं औषधि निरीक्षक को निर्देश दिया कि हर हाल में जिले में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगायें तथा अधिक-से-अधिक राजस्व की वसूली करें. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी छपरा नगर पर्षद व अन्य नगर पंचायतों को निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्र में मोबाइल टावर का टैक्स 31 जनवरी तक जमा नहीं करनेवाले मोबाइल टावर को सील करें.
इस दिशा में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. जिला योजना पदाधिकारी को डीएम ने निर्देश दिया कि जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का जो भी अधूरा कार्य है, उसे 15 जनवरी तक हर हाल में पूरा करें. लंबित कार्य को भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता करायेंगे. केंद्र के संचालन एवं सॉफ्टवेयर के कार्यों का अनुश्रवण केंद्र प्रबंधक करेंगे. बैठक में अपर समाहर्ता अरुण कुमार, डीडीसी सुनील कुमार, सदर एसडीओ आदि संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




