स्वास्थ्य केंद्र का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

Published at :11 Jan 2017 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

मंगलवार को फर्श पर बिखरा टूट कर गिरा छत का प्लास्टर. दरियापुर : प्रखंड क्षेत्र के दरिहारा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर में ऊपरी हिस्से का प्लास्टर अचानक टूट कर गिरने से चिकित्सक सहित दो एएनएम बाल-बाल बच गये. 2012 में बन कर तैयार हुए स्वास्थ्य केंद्र को विभाग द्वारा 2014 से मरीजों […]

विज्ञापन

मंगलवार को फर्श पर बिखरा टूट कर गिरा छत का प्लास्टर.

दरियापुर : प्रखंड क्षेत्र के दरिहारा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर में ऊपरी हिस्से का प्लास्टर अचानक टूट कर गिरने से चिकित्सक सहित दो एएनएम बाल-बाल बच गये. 2012 में बन कर तैयार हुए स्वास्थ्य केंद्र को विभाग द्वारा 2014 से मरीजों की सेवा के लिए सौंपा गया था. जब से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ था उसी समय से स्वास्थ्य केंद्र के बनने के दौरान हुए घटिया सामग्री के उपयोग के बाद ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र के भविष्य को लेकर चिंता सता रही थी. इस बीच मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र के ऊपरी हिस्से का प्लास्टर टूट कर गिरने की खबर आग की तरह फैल गयी.

इससे चिकित्सकों सहित मरीजों में भय का माहौल बना हुआ है. आधुनिक समय के अनुसार दरिहारा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए लगभग सभी प्रकार के मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं. मरीजों के इलाज के लिए अलग-अलग कक्ष हैं. लेकिन घटना से मरीजों और चिकित्सकों के अंदर भय इस कदर समा गया है कि जहां मरीजों और चिकित्सकों की लाइन लगती थी, अभी उस स्वास्थ्य केंद्र का हर कक्ष वीरान पड़ा हुआ है. जिस वक्त केंद्र के अंदर का प्लास्टर गिरा, उस वक्त उस स्थान पर मरीजों की अधिक भीड़ नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

2012 में बन कर तैयार भवन को 2014 में सेवा के लिए सौंपा गया था

मरीजों की अधिक भीड़ नहीं होने से टला बड़ा हादसा

निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन