दहेज हत्या में पति और सास,ससुर को उम्र कैद

छपरा (कोर्ट) : दहेज में बाइक व सोने का चेन नहीं मिलने पर विवाहिता की जला कर हत्या करने व शव को गायब कर दिये जाने के मामले में कोर्ट ने पति के साथ ही सास व ससुर को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. सोमवार को एडीजे द्वितीय विजय आंनद तिवारी ने सुनवाई करते […]
छपरा (कोर्ट) : दहेज में बाइक व सोने का चेन नहीं मिलने पर विवाहिता की जला कर हत्या करने व शव को गायब कर दिये जाने के मामले में कोर्ट ने पति के साथ ही सास व ससुर को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. सोमवार को एडीजे द्वितीय विजय आंनद तिवारी ने सुनवाई करते हुए मामले में आरोपित बनाये गये एकमा थाना क्षेत्र के मठनपुरा निवासी व मृतका कलावती देवी के पति धर्मेंद्र राम, ससुर मोगल राम तथा सास कलावती देवी को भादवि कि धारा 304 बी व 201/34 में तीनों को आजीवन कारावास की सजा दिया है.
ज्ञात हो कि मांझी थाना क्षेत्र के नचाप निवासी कमला देवी ने 31 मई 2015 को एकमा थाना में एक मामला दर्ज कराते हुए उपरोक्त अभियुक्तों पर दहेज की खातिर उनकी पुत्री कलावती देवी की जला कर हत्या करने व शव को गायब कर दिये जाने का आरोप लगायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




