अगले आदेश तक परिचालन स्थगित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

मायूसी . रेलखंड पर आज से शुरू होना था परिचालन छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-मशरक बड़ी रेल लाइन पर 9 जनवरी से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. छोटी रेल लाइन से बड़ी रेल लाइन में परिवर्तित छपरा-मशरक रेलखंड पर सोमवार को ट्रेनों का […]
विज्ञापन
मायूसी . रेलखंड पर आज से शुरू होना था परिचालन
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-मशरक बड़ी रेल लाइन पर 9 जनवरी से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. छोटी रेल लाइन से बड़ी रेल लाइन में परिवर्तित छपरा-मशरक रेलखंड पर सोमवार को ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गयी थी.
छपरा कचहरी से मशरक के लिए पहली ट्रेन लेकर जाने के लिए लोको पायलट रमेश कुमार राय और सहायक लोको पायलट रवि प्रकाश निराला को प्रतिनियुक्त किया गया था. लेकिन छपरा-मशरक रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की सूचना रविवार को छपरा जंकशन को मिली. इसके बाद लोको पायलट रमेश कुमार राय और सहायक लोको पायलटों को सोमवार के लिए दूसरे ट्रेन में बुकिंग कर दी गयी. रेलवे प्रशासन ने शुरुआती दौर में छपरा-मशरक रेलखंड पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी थी. इस रेलखंड पर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है.
सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बहाल कर दी गयी है. मशरक से थावे के बीच अमान परिवर्तन का कार्य अधूरा है. इस कार्य के पूर्ण होते हुए गोरखपुर तक समानांतर रेलखंड उपलब्ध हो जायेगा. इसी तरह मशरक से महाराजगंज के बीच नयी बड़ी रेल लाइन का निर्माण पूर्ण हो जाने पर छपरा से मशरक-महाराजगंज, दुरौंधा-छपरा रेलखंड पर रेलवे रिंग सर्विस शुरू हो जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
छपरा-मशरक रेलखंड पर 9 जनवरी से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया है. कार्यक्रम निर्धारित होने पर पुन: इसकी घोषणा की जायेगी.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




