दाउदपुर में बालू लदा ट्रक खाई में पलटा

Published at :23 Dec 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
दाउदपुर में बालू लदा ट्रक खाई में पलटा

दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर बाजार स्थित शिव मंदिर के समीप बालू लदा एक ट्रक पलटा. जिसमें चालक रामानंद तथा सह चालक पवन कुमार बाल-बाल बचे. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक डोरीगंज से बालू लाद कर सीवान जा रहा था. गुरुवार की अहले सुबह कुहासे की धुंध में ट्रक चालक अपना संतुलन […]

विज्ञापन

दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर बाजार स्थित शिव मंदिर के समीप बालू लदा एक ट्रक पलटा. जिसमें चालक रामानंद तथा सह चालक पवन कुमार बाल-बाल बचे. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक डोरीगंज से बालू लाद कर सीवान जा रहा था. गुरुवार की अहले सुबह कुहासे की धुंध में ट्रक चालक अपना संतुलन खो दिया.

इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के दौरान बने गड्ढे में ट्रक गिरकर पलट गयी. वहीं बगल में सुबह के समय एक चाय दुकान पर चाय की चुस्की ले रहे थे, तभी ट्रक पलटते देख लोगो ने भाग कर जान बचायी. स्थानीय लोगों का कहना है कि छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान बाजार तथा गांव के समीप सड़क के किनारे गहरी खाई बनी है.
जहां छोटे-बड़े वाहनों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है. बताया जाता है कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क के किनारे बने खाई को दरसाने के लिए कोई चिह्न भी नहीं लगाया गया है. अगर खाई के जगह विभाग संकेत चिह्न लगा होता तो सड़क पर दुर्घटना नहीं होती.
चालक रामानंद तथा सह चालक पवन कुमार बाल-बाल बचे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन