दिन भर खुला रहा मौसम

दिघवारा : प्रखंड अधीन क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली और दिन भर लोगों ने धूप की गर्मी का भरपूर आनंद उठाया. पिछले कई दिनों से ठंड से परेशान लोगों को रविवार की धूप ने बहुत राहत दी. रविवार को नगर और ग्रामीण इलाकों में […]
दिघवारा : प्रखंड अधीन क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली और दिन भर लोगों ने धूप की गर्मी का भरपूर आनंद उठाया. पिछले कई दिनों से ठंड से परेशान लोगों को रविवार की धूप ने बहुत राहत दी. रविवार को नगर और ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही मौसम का मिजाज खुला दिखा और सुबह के आठ बजे धूप खिलने से लोगों को लगातार मिलने वाली ठंड से राहत मिली और लोग अपने घरों के अलावे खुले जगहों पर धूप सेकते मिले.
दिन का तापमान लगभग 20 डिग्री के आसपास रहा और लोग दिन भर ऊनी कपड़ों के बंधनों से मुक्त रहे. ऐसे तो हर किसी ने धूप का आनंद लिया,मगर छुट्टी का दिन होने के चलते छोटे बच्चों को दिन भर धूप का आनंद उठाते देखा गया. जयगोविन्द क्रीडा मैदान के अलावे गली मुहल्ले में कई जगहों पर बच्चे क्रिकेट व अन्य खेलों में मशगूल दिखे. धूप खिलने के कारण ठंड से बेपटरी हुई जिंदगी की रफ्तार फिर से पटरी पर दौड़ती नजर आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




