छापेमारी में कच्ची स्पिरिट बरामद

Published at :19 Dec 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में कच्ची स्पिरिट बरामद

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के असाव गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर कच्चा स्पिरिट के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. असाव निवासी भुवाली महतो को देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. छापामारी में पुलिस को दो गैलन में लगभग कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया. सनद […]

विज्ञापन

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के असाव गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर कच्चा स्पिरिट के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. असाव निवासी भुवाली महतो को देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. छापामारी में पुलिस को दो गैलन में लगभग कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया. सनद रहे कि पहले भी पुलिस की ओर से शराब की बरामदगी की गयी है. लेकिन हर बार धंधेबाज पुलिस पकड़ में नहीं आते थे. शराब बंदी के बाद चोरी छिपे कच्ची शराब का निर्माण कर रहे थे.

जिसकी ग्रामीणों की ओर से सूचना पुलिस को दी जाती थी. पुलिस कार्रवाई में धंधेबाज फरार हो जाता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर आसव में भुवाली महतो के घर छापामारी की गयी. जहां से धंधेबाज को घर से चौकी के नीचे से एक गैलन और दूसरा घर के पीछे गढ्ढा मे पुवाल से ढ़क कर रखा गया था. छापामारी में थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी, पुअनि अरूण कुमार सिंह, पुअनि मनोज कुमार, सअनि हरेंद्र तिवारी की संयुक्त टीम थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन