हत्यारे भाई को तीन वर्ष का सश्रम कारावास

Published at :18 Dec 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारे भाई को तीन वर्ष का सश्रम कारावास

छपरा (कोर्ट) : घरेलू विवाद को लेकर अपने छोटे भाई की चाकू घोंप हत्या कर दिये जाने के मामले में कोर्ट ने बड़े भाई को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. शनिवार को एडीजे षष्टम अंजनी कुमार सिंह ने परसा थाना कांड 118/13 के सत्रवाद 519/14 कि सुनवाई करते हुए मामले में आरोपित बनाये गये […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : घरेलू विवाद को लेकर अपने छोटे भाई की चाकू घोंप हत्या कर दिये जाने के मामले में कोर्ट ने बड़े भाई को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. शनिवार को एडीजे षष्टम अंजनी कुमार सिंह ने परसा थाना कांड 118/13 के सत्रवाद 519/14 कि सुनवाई करते हुए मामले में आरोपित बनाये गये परसा थाना क्षेत्र के बनौता निवासी दिलीप कुमार सिंह को भादवि कि धारा 304(2) के तहत तीन वर्ष की सजा सुनायी है. विदित हो कि 13 दिसम्बर 2013 को दिलीप ने अपने छोटे भाई भूषण सिंह को उस वक्त सीने में चाकू घोप हत्या कर दिया था जब वह उसके घर में बैठा था. इस मामले में मृतक की मां लिलावती देवी ने अपने बड़े पुत्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन