कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

छपरा (सारण) : ठंड व कोहरे के कहर ने ट्रेनों को कछुआ की रफ्तार में ला दिया है. मंगलवार को भी करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन घंटों विलंब से हुआ. ठंड व कोहरे के कारण विलंबित पांच ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने निरस्त कर दिया है. छपरा जंकशन से होकर चलने वाली […]
छपरा (सारण) : ठंड व कोहरे के कहर ने ट्रेनों को कछुआ की रफ्तार में ला दिया है. मंगलवार को भी करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन घंटों विलंब से हुआ. ठंड व कोहरे के कारण विलंबित पांच ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने निरस्त कर दिया है. छपरा जंकशन से होकर चलने वाली ट्रेनों के विलंबित रहने के कारण यात्रियों को घंटों ठंड में ठिठुरना पड़ा.
इस वजह से यात्री काफी परेशान रहे. हालांकि दिन के करीब दो बजे हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड में कमी आयी. सर्द हवाओं के थपेड़ों से सुबह शाम तक लोग परेशान रहे. ठंड का असर सड़क यातायात पर भी पड़ा है. छपरा से रांची, टाटा, हजारीबाग, रामगढ़, ध्रुवा, पटना के बीच चलने वाली बसों को निर्धारित से अधिक समय दूरी तय करने में लग रहा है. लंबी दूरी के मालवाहक भारी वाहनों का परिचालन रात में नहीं हो पा रहा है. दिन में ही भारी वाहनों का बड़े पैमाने पर परिचालन हो रहा है जिससे सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है. जगह-जगह सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




