मैट्रिक की टेस्ट परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

छपरा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित किये जाने वाले मैट्रिक की परीक्षा हेतु सेंटप छात्र-छात्राओं की जांच परीक्षा आज से जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में शुरू होगी. 14 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित जांच परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे. जांच परीक्षा एक ही पाली में आयोजित […]
छपरा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित किये जाने वाले मैट्रिक की परीक्षा हेतु सेंटप छात्र-छात्राओं की जांच परीक्षा आज से जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में शुरू होगी. 14 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित जांच परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे. जांच परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जा रही है.
जांच परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है जबकि 15 मिनट अतिरिक्त समय के रूप में दिया जायेगा. वार्षिक माध्यमिक जांच परीक्षा प्रातः 10 बजे से लेकर 1:15 तक आयोजित की जायेगी. जांच परीक्षा के लिए सभी विद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सभी विद्यालयों में मंगलवार को ही सिटिंग अटेंजमेंट का काम पूरा कर लिया गया. इस जांच परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी ही वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




