426 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Published at :14 Dec 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
426 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

अमनौर : पुलिस ने मंगलवार की सुबह एसएच 73 पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से ट्रक पर लदे 426 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने चालक सहित तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इसके पहले अमनौर पुलिस ने 25 अगस्त को इसी पेट्रोल पंप के पास से ही एक […]

विज्ञापन

अमनौर : पुलिस ने मंगलवार की सुबह एसएच 73 पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से ट्रक पर लदे 426 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने चालक सहित तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इसके पहले अमनौर पुलिस ने 25 अगस्त को इसी पेट्रोल पंप के पास से ही एक पिकअप वैन से 1400 बोतल विदेशी शराब बरामद की थी.

इस मामले की जांच के लिए एएसपी अशोक कुमार सिंह ने एक टीम गठित की है. पुलिस टीम बनियापुर थाना क्षेत्र से शैलेश प्रसाद, मनीष कुमार उर्फ टिंकू, दिनेश राम एवं जितेंद्र साह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और इसी मामले के अनुसंधान के क्रम में जांच टीम को सूचना मिली कि भारी मात्रा में विदेशी शराब इसी रास्ते से जाने वाली है. इस पर थानाध्यक्ष उदय कुमार के नेतृत्व में सोमवार की रात

426 कार्टन विदेशी शराब…
से पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी कर दी. मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे पुलिस ने एसएच 73 पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से 426 कार्टन विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त कर ट्रक के चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें जनता बाजार थाना क्षेत्र के हरपुरकोठी गांव निवासी कन्हैया मिश्रा, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के नरेंद्र सिंह तथा बनाया देवरिया यूपी के अखिलेश चौहान शामिल हैं. एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बहुत जल्द मुख्य सरगना को भी दबोच कर शराब तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जायेगा.
हरियाणा से लायी जा रहा थी शराब
दो माह पहले भी एसएच 73 से भारी मात्रा में बरामद हुई थी विदेशी शराब
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन