शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चला अभियान

Published at :13 Dec 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चला अभियान

पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार डोरीगंज (छपरा) : शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध टीम गठित कर अभियान चलाया गया. एसआइ कैलाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा सोमवार की दोपहर चले विशेष अभियान के दौरान हुई. छापेमारी में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से धंधेबाजों व नशेड़ियों समेत पुलिस ने पांच लोगो को […]

विज्ञापन

पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार

डोरीगंज (छपरा) : शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध टीम गठित कर अभियान चलाया गया. एसआइ कैलाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा सोमवार की दोपहर चले विशेष अभियान के दौरान हुई. छापेमारी में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से धंधेबाजों व नशेड़ियों समेत पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया.
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि महद्दीपुर गांव में छापेमारी कर व्यवसायी महद्दीपुर निवासी हरीओम चौधरी व गोपालपुर निवासी रघुवीर महतो को आठ लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया वहीं महद्दीपुर में ही शराब पी रहे मेहरौली निवासी मिथलेश सिंह व महद्दीपुर निवासी अमजद सफाई को गिरफ्तार किया गया. वहीं मुसेपुर नट बस्ती में छापेमारी कर शराब पी रहे अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठियां सोड़ागोदाम निवासी लालबाबू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. हालांकि मुसेपुर नट बस्ती से धंधेबाज भागने में सफल रहे छापेमारी दल में
कैलाश कुमार शामिल थे. उनके साथ साथ एसआइ शशि सिंह, एएसआई रमेश तिवारी, नवल किशोर यादव के साथ दो सेक्शन पुलिस बल भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन