हरियाणा से शराब लाने वाले की बढ़ी तादाद

Published at :13 Dec 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा से शराब लाने वाले की बढ़ी तादाद

छपरा (सारण) : शराबबंदी के बाद से दूसरे राज्यों से शराब लाने के कारोबार बढ़ गये है. हालांकि पुलिस की तत्परता व सक्रियता से शराब कारोबारी काफी संख्या में पकड़े जा रहे है और हरियाणा, उत्तर प्रदेश से लायी जा रही शराब को भी बरामद किया जा रहा है. हाल ही में सोनपुर 800 कार्टन […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : शराबबंदी के बाद से दूसरे राज्यों से शराब लाने के कारोबार बढ़ गये है. हालांकि पुलिस की तत्परता व सक्रियता से शराब कारोबारी काफी संख्या में पकड़े जा रहे है और हरियाणा, उत्तर प्रदेश से लायी जा रही शराब को भी बरामद किया जा रहा है. हाल ही में सोनपुर 800 कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया था.

सोनपुर मेले में बेचने के लिए कारोबारी एक ट्रक पर लादकर 800 कार्टन शराब लाये थे. इसके पहले छपरा थाना की पुलिस ने ट्रक पर आलू में छिपाकर लाये जा रहे शराब को बरामद किया था. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने भी अनाज के बोरे के बीच रखकर हरियाणा से लाये जा रहे 400 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया था.

दाउदपुर थाने की पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक कंटेनर को पिछले माह बरामद किया. इसके अलावा अमनौर थाना की पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक पीकअप वैन को जब्त किया. मांझी थाना की पुलिस ने दो स्कार्पियों पर विदेशी शराब लादकर लाते समय जब्त किया. रिविलगंज और भगवान बाजार थाने की पुलिस ने भी कई बड़े कारोबारियों को अक्तूबर माह में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
खास बातें
-1 अप्रैल 2016 से 30 नवंबर 2016 तक 298 प्राथमिकी दर्ज
-298 प्राथमिकी में नामजद शराब कारोबारियों में से 312 कारोबारी गिरफ्तार
-15 हजार 389 लीटर देशी शराब बरामद
-2435 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद
-15 हजार 806 लीटर विदेशी शराब बरामद
-4210 लीटर अवैध स्प्रीट जब्त
-200 शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र समर्पित किया
-शराब की ढुलाई करते में संलिप्त ट्रक, कार, स्कार्पियों, बाइक समेत 60 वाहन जब्त
-शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी और शराब जब्ति में सारण को मिला सर्वोच्च स्थान
-एएसपी मनीष समेत एक दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को राज्य सरकार ने उत्पाद पदक से नवाजा
बॉर्डर है बड़ा, सीमित है संसाधन
जिले की सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से नये क्षेत्र 17 किलोमीटर है. मांझी थाना क्षेत्र का पूरा इलाका उत्तर प्रदेश की सीमा को विभाजित करती है. बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर सरयू नदी है जिसका दियारा क्षेत्र काफी दुर्गम है. 17 किमी की दूरी में सरयू नदी को नाव से पार करने के लिए एक दर्जन घाट है, लेकिन एक मात्र चेक पोस्ट उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा पर स्थित जयप्रभा सेतु पर है. वह चेक पोस्ट उत्पाद विभाग की है. उत्पाद विभाग के कर्मी चेक पोस्ट से प्राय: गायब रहते है. इस वजह से शराब कारोबारी उत्तर प्रदेश से मांझी के रास्ते शराब को लेकर सारण जिले में प्रवेश कर जो है.
क्या कहते हैं एसपी
सीमित साधन है. उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा क्षेत्र काफी बड़ा है. फिर भी शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. शराब के धंधेबाजों को गिरफ्तार करने और शराब जब्त के मामले में राज्य स्तर पर सारण जिले को पहला स्थान मिला है.
पंकज कुमार राज
पुलिस अधीक्षक, सारण
शराब जब्त व कारोबारियों की गिरफ्तारी में सारण को मिला पहला स्थान
नोट:फोटो नंबर 11 सीएचपी 14, 19 है कैप्सन होगा- जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी व गोदाम से शराब निकालता पुलिसकर्मी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन