ऑनलाइन आवेदन में सारण अव्वल

Published at :10 Dec 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन में सारण अव्वल

छपरा : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार प्रदान करने तथा पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गयी ‘आर्थिक हल युवाओं को बल’ योजना ने सारण जिले में रफ्तार पकड़ ली है. विगत एक महीने के अंदर पूरे राज्य में सबसे ज्यादा आवेदन सारण जिला निबंधन […]

विज्ञापन
छपरा : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार प्रदान करने तथा पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गयी ‘आर्थिक हल युवाओं को बल’ योजना ने सारण जिले में रफ्तार पकड़ ली है. विगत एक महीने के अंदर पूरे राज्य में सबसे ज्यादा आवेदन सारण जिला निबंधन केंद्र को प्राप्त हुए हैं. स्वयं सहायता भत्ता, कुशल युवा प्रोग्राम तथा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए सारण जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में अबतक लगभग 8000 आवेदन आये हैं.
बिहार के सभी निबंधन केंद्रों को प्राप्त आवेदन के आंकड़ों के अनुसार सारण जिला अव्वल स्थान पर है. वहीं लगभग 5000 आवेदन को अपलोड कर दिया गया है जिसके वेरिफिकेशन का काम जल्द ही शुरू होगा. हालांकि निबंधन केंद्र में इंटरनेट सिस्टम स्लो होने के कारण कार्य में थोड़ी बाधा जरूर आ रही है पर इसके बावजूद कर्मचारी रात में भी रुककर अपलोडिंग का काम कर रहे हैं. इसके लिए केंद्र पर पूरी व्यवस्था भी की गयी है.
सारण जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के प्रबंधक ओमप्रकाश उज्जैन ने बताया कि आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के लांच होने के बाद युवा वर्ग में इस योजना के प्रति उत्साह देखा जा रहा है. प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिये वैसे युवा जो रोजगार की तलाश में हैं उन्हें 2 वर्षों तक 1000 प्रतिमाह तक सहायता भत्ता दिये जाने का प्रावधान है साथ ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इंटर पास युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 4 लाख तक ऋण देने की व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन