नोटबंदी के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

असर. विभिन्न कार्यालयों व व्यवसायिक मंडियों में चला कार्य, कई जगहों पर विरोध छपरा (सदर) : भारत सरकार के नोटबंदी के गलत एवं अव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वयन के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय व राज्य स्तर के कम से कम राजनीतिक दलों यथा कांग्रेस, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, सीपीआइएम, राष्ट्रीय जनतादल तथा जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक […]
विज्ञापन
असर. विभिन्न कार्यालयों व व्यवसायिक मंडियों में चला कार्य, कई जगहों पर विरोध
छपरा (सदर) : भारत सरकार के नोटबंदी के गलत एवं अव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वयन के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय व राज्य स्तर के कम से कम राजनीतिक दलों यथा कांग्रेस, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, सीपीआइएम, राष्ट्रीय जनतादल तथा जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों यथा अशोक कुमार जायसवाल, रमेश कुमार यादव,
कन्हैया गिरि, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भारद्वाज, शिवबालक सिंह, शशि कुमार अधिवक्ता, प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, रामस्वरूप राय, केदार सिंह, महिला सेल की जिलाध्यक्ष राधारानी सिंह के अलावे अनामिका भारती, मंजू देवी, मीना देवी, अनवर अंसारी, अरूण कुमार सिंह, सुरेश कुमार यादव, विमल तिवारी, हरिश सिंह, चंद्रशेखर द्विवेदी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अकरम कुरैशी, लालबाबू गिरि, रविंद्र प्रसाद मांझी, मदन कुमार सिंह, अरूण कुमार सुमन आदि ने हिस्सा लिया.
इस दौरान आक्रोश मार्च में शामिल कार्यकर्ता प्रधानमंत्री विरोधी नारे भी लगा रहे थे. उधर भारतीय कप्यूनिष्ट पार्टी तथा सीपआइएम के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव रामाबू सिंह तथा माकपा के जिला सचिव गंगा सागर राम के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. इस दौरान सचिव मंडल सदस्य अहमद अली, भाकपा नेता चुल्हन प्रसाद सिंह आदि ने नोट बंदी व नोटबंदी के तरीके को लेकर सरकार की आलोचना की. इस दौरान सत्येंद्र यादव, अरूण कुमार, विनोद यादव, रविंद्र गुप्ता, बच्चा प्रसाद राय, बीएन सिंह, चंद्रमोहन सिंह, एसएन रावत, भाकपा के सुरेश वर्मा, सुग्रिव गुप्ता, नागेंद्र राय आदि शामिल थे.
आरजेडी के जिलाध्यक्ष जिलानी मोबीन के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्गों से आक्रोश मार्च निकाला व केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले व तरीके को आलोचना की. इस अवसर पर राजद प्रवक्ता डॉ राजेश रंजन, सचिव अरूण कुमार दास, श्यामजी प्रसाद, बनियापुर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विजय कुमार मिश्र, प्रधान सचिव भोला राय, महासचिव जहांगीर आलम, मो. रौशन अंसारी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र राय, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र राय, बीर बहादुर राय, सुरज राय, प्रवीण कुमार यादव, संतलाल महतो, अनील यादव, भीखारी राय, मन्ना खां आदि शामिल थे. वहीं जनअधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष राजेंद्र राय के नेतृत्व में भी सोमवार को नोटबंदी के खिलाफ आक्रोश मार्च व धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उमाशंकर यादव, सचिव दिलिप कुमार राम के साथ-साथ विजय कुमार यादव, अंकित राय, अजय यादव, विक्की यादव, मनोज कुमार, चंदन कुमार आदि ने केंद्र सरकार के नोटबंदी वापस लेने व जनता को हो रही परेशानी को दूर करने की मांग की. हालांकि विभिन्न राजनीतिक दलों के धरना प्रदर्शन व आक्रोश मार्च बंदी के आह्वान के बावजूद छपरा जिले में जन जीवन पूरी तरह सामान्य रहा.
बंदी को भाजपा ने बताया विफल : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि राजद, कांग्रेस एवं वांमपंथियों द्वारा आयोजित बिहार बंद को सारण जिला के जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया. समाज के सभी वर्गों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नोटबंदी एवं काला धन को समाप्त करने को साहसिक निर्णय का अनुमोदन कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




