राजीव हत्याकांड लावारिस अपाची बाइक की हुई पहचान

Published at :28 Nov 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
राजीव हत्याकांड  लावारिस अपाची बाइक की हुई पहचान

बाइक का लाइसेंस मुख्य आरोपी के पिता के नाम दिघवारा : थाना क्षेत्र के सहारा इंडिया बैंक के पास बीते 24 नवंबर को अपराधियों द्वारा राजीव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अपना अनुसंधान तेज कर दिया है.जांच के क्रम में पुलिस को हत्या के मूल कारण का पता चल गया […]

विज्ञापन

बाइक का लाइसेंस मुख्य आरोपी के पिता के नाम

दिघवारा : थाना क्षेत्र के सहारा इंडिया बैंक के पास बीते 24 नवंबर को अपराधियों द्वारा राजीव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अपना अनुसंधान तेज कर दिया है.जांच के क्रम में पुलिस को हत्या के मूल कारण का पता चल गया है, मगर जांच का कार्य प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार राजीव की हत्या की मूल वजह जमीन विवाद नहीं बल्कि कुछ और है. सोनपुर एसडीपीओ की माने तो हत्या की मूल वजह का पता पुलिस को चल गया है और पुलिस जल्द ही हत्या में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर देगी.
डीटीओ ऑफिस से खंगाला बाइक का डिटेल : एसडीपीओ मो अली अंसारी की माने तो घटना के दिन पुलिस को पूर्वी रेलवे ढाला के पास से जो बाइक लावारिस अवस्था में मिली थी,जब उसका डिटेल खंगाला गया तो पुलिस को जो जानकारी मिली है वह चौंकाने वाला है. बाइक का लाइसेंस कांड के नामजद अभियुक्त दिलीप सिंह के नाम से है जो इसी मामले के मुख्य आरोपित अभिमन्यु सिंह उर्फ मनु सिंह का पिता भी है.घटना के दिन ही आरोपित की बाइक का दिघवारा में मिलना पुलिस की शक को पुख्ता करता है.
पुलिस को है घटना के लाइनर की तलाश : पुलिस का मानना है कि राजीव के मर्डर में किसी अपने ही लाइनर की भूमिका निभाई है,जिसके कारण अपराधी को उसके पल पल की रिपोर्ट मिलती रही और गुरुवार को वह दिनदहाड़े राजीव की हत्या कर चलता बना.पुलिस को उस लाइनर की तलाश है और पुलिस लाइनर तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है ताकि हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाया जा सके.हत्या के बाद से पुलिस कई जगहों पर छापेमारी की है, मगर अब तक नामजद अभियुक्तों तक नहीं पहुंच सकी है. घटना के बाद पुलिस ने पहले उसके छपरा के आजादनगर आवास पर छापेमारी की, मगर कोई नहीं मिल सका.फिर उसके मौसा के दिघवारा अवस्थित मकान पर भी छापेमारी हुई मगर वहां भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं मिल सका.
शनिवार को भी दिघवारा व राघोपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मन्नु के ननिहाल फत्तेपुर राघोपुर के अलावे नारायणपुर भेल्दी में भी रेड किया मगर वहां से भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा.
कई रिश्तेदारों से हो रही है गहन पूछताछ
पुलिस नामजद अभियुक्तों के कई रिश्तेदारों से अबतक गहन पूछताछ कर चुकी है जिसमें उसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है.पुलिस को भरोसा है कि ये महत्वपूर्ण जानकारियां अनुसंधान में मददगार होंगे.
क्या कहते हैं एसडीपीओ
पुलिस को हत्या के मूल कारण का पता चल गया है और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज हैं,जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.दिघवारा से लावारिस अवस्था में मिली अपाची बाइक के मालिक का भी पता लगा लिया गया है.हत्या का कारण जमीनी विवाद नहीं बल्कि कुछ और है.
मो अली अंसारी, एसडीपीओ,सोनपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन