खराब सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

भेल्दी (अमनौर) : अमनौर प्रखंड के कोरेया शिवमंदिर से आदर्श टोला कोरेया तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही सड़क में खराब मेटेरियल प्रयोग करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को विरोध कर काम को बंद करा दिया. आक्रोशित ग्रामीणों में अजय कुमार सिंह, अभय सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, भोला मियां, असगर अली, भवन […]
भेल्दी (अमनौर) : अमनौर प्रखंड के कोरेया शिवमंदिर से आदर्श टोला कोरेया तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही सड़क में खराब मेटेरियल प्रयोग करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को विरोध कर काम को बंद करा दिया. आक्रोशित ग्रामीणों में अजय कुमार सिंह, अभय सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, भोला मियां, असगर अली, भवन सिंह, शम्भू सिंह, मुकेश सिंह, सुजीत कुमार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया मेटेरियल का उपयोग हो रहा है, मोरम की जगह माटी लगाया जा रहा है
और गिट्टी भी नही डाली जा रही है, कही-कही गिट्टी छिंटा जा रहा है. कम्पनी से कई बार शिकायत के बाजवूद काम में सुधार नही हो रही है. इसलिए काम बंद कराया जा रहा है. जब तक सड़क निर्माण को बेहतर मेटेरियल से नहीं बनाया जाता तब तक काम बंद रहेगा. ग्रामीणों की ओर से काम को रोके जाने के बाद निर्माण कार्य में लगे लेबर व मिस्त्री काम छोड़ चले गये. इस संबंध में जब कम्पनी से बात की गई तो मोबाईल पर सपंर्क नही हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




