कॉलेज से नकदी समेत कागजात की चोरी

डोरीगंज (छपरा) : डोरीगंज स्थित एसएन चौरसिया काश्मीर राय डिग्री कॉलेज को शुक्रवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया. जिसके दौरान कॉलेज के प्राचार्य कक्ष और स्टोर रूम की कुण्डियां तोड़ तीन अलमीरा मे रखे कॉलेज के कई संचिकाओ व कागजातो समेत छात्र-छात्राओं के माइग्रेशन सर्टिफिकेट आदि की चोरी के साथ मेज के दराज […]
डोरीगंज (छपरा) : डोरीगंज स्थित एसएन चौरसिया काश्मीर राय डिग्री कॉलेज को शुक्रवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया. जिसके दौरान कॉलेज के प्राचार्य कक्ष और स्टोर रूम की कुण्डियां तोड़ तीन अलमीरा मे रखे कॉलेज के कई संचिकाओ व कागजातो समेत छात्र-छात्राओं के माइग्रेशन सर्टिफिकेट आदि की चोरी के साथ मेज के दराज में रखे नकद तेरह हजार पांच सौ रूपये भी चोरी कर लिये.
कॉलेज के सचिव एसएन चौरसिया के मुताबिक चोरी गये कैश कॉलेज के जारी कन्स्ट्रक्शन निर्माण मे लगे मजदूरो के भुगतान के लिये रखे हुए थे. चौरसिया ने बताया कि यह घटना बीती रात की है. चोर दक्षिणी छोर पर आम के पेड़ के सहारे चाहरदीवारी के अन्दर दाखिल हुए और प्राचार्य कक्ष और स्टोर रूम की कुण्डी उखाड़ तीन अलमीरा कई कागजात चोरी कर लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




