अवैध निर्माण रोकने गये अभियंताओं को मिली धमकी

छपरा (सारण) : जिला पर्षद की जमीन पर अवैध ढंग से कराये जा रहे निर्माण कार्य रोकने गये अधिकारियों के साथ अतिक्रमणकारियों ने न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि उन्हें जान से मारने की भी धमकी दे डाली. घटना शहर के दहियावां टोला मुहल्ले की है. जिला पर्षद की भूमि पर अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण […]
छपरा (सारण) : जिला पर्षद की जमीन पर अवैध ढंग से कराये जा रहे निर्माण कार्य रोकने गये अधिकारियों के साथ अतिक्रमणकारियों ने न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि उन्हें जान से मारने की भी धमकी दे डाली. घटना शहर के दहियावां टोला मुहल्ले की है. जिला पर्षद की भूमि पर अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण कराये जाने की सूचना पर सहायक अभियंता दिन दयाल साह और कनीय अभियंता शंभूनाथ सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंचे वहां कार्य करा रहे लोगों को कार्य करने से मना किया.
इस पर दोनों अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और धमकी दी गयी कि आगे कोई भी कार्रवाई की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. इस संबंध में शनिवार को जिला पर्षद के जिला अभियंता डीएन दत्ता ने नगर थाना में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें दहियांवा टोला मुहल्ले के मनोज राय और कुमार गुप्ता को नामजद किया गया है. जिला पर्षद के अभियंता ने बताया कि जिला पर्षद की भूमि पर अवैध ढंग से गुमटी रखकर मनोज राय वसूली करता है
और उसने अवैध निर्माण रोकने गये अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी है. साथ ही दुर्व्यवहार भी किया गया. इस घटना के दो दिन पहले निर्माण कार्य जाकर रोका गया था और कार्य कराने के पहले वांछित कागजात दिखलाकर नापी कराने को भी कहा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




