OMG ! बाइक पर टूट कर गिरा बिजली का तार, जिंदा जल गये…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के कोपा थाने के हसुलाही गांव के फुलवारी के पास गुरुवार को एक बाइक पर बिजली का तार गिर गया, जिससे बाइक समेत उस पर सवार दोनों युवक जिंदा जल गये. घटना गुरुवार के दिन दो बजे की है. मृतकों में कोपा थाने के टरवा गांव निवासी चौकीदार मुक्तिनाथ मांझी का […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के कोपा थाने के हसुलाही गांव के फुलवारी के पास गुरुवार को एक बाइक पर बिजली का तार गिर गया, जिससे बाइक समेत उस पर सवार दोनों युवक जिंदा जल गये. घटना गुरुवार के दिन दो बजे की है.
मृतकों में कोपा थाने के टरवा गांव निवासी चौकीदार मुक्तिनाथ मांझी का 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार और उसी गांव के शिवकुमार राय का 28 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार यादव शामिल हैं. लगभग 45 मिनट तक बाइक व दोनों युवक जलते रहे. लेकिन, ग्रामीणों की सूचना के बावजूद बिजली विभाग ने सप्लाइ बंद नहीं की. विभाग ने 2:50 बजे कनेक्शन काटा. इस संबंध में डीएम दीपक आनंद का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










